
Punjab News: अबोहर क्षेत्र में बागवानी के विकास के लिए 27.73 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट प्रगति अधीन; दूसरे चरण में और 15 गांव शामिल किए जाएंगे: Mohinder Bhagat
– अबोहर में सेम की समस्या का जल्द उचित समाधान होगा, बागवानी को प्रफुल्लित करने की ओर मान सरकार का विशेष ध्यान
चंडीगढ 9 मार्च (विश्व वार्ता): पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानियों और बागवानी मंत्री Mohinder Bhagat ने आज पंजाब विधान सभा के सत्र के दौरान अबोहर से विधायक संदीप जाखड़ द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में बताया कि अबोहर क्षेत्र में बागवानी के विकास और सेम की समस्या के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रगति अधीन है।
मंत्री ने बताया कि भूमि और जल संरक्षण विभाग, पंजाब द्वारा इस प्रोजेक्ट को अबोहर क्षेत्र में लागू किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत 27 गांवों में लगभग 27.73 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू किया गया है, जबकि दूसरे चरण में और 15 गांवों को भी इस योजना के अधीन शामिल किया जाएगा।
मोहिंदर भगत ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से अबोहर क्षेत्र में सेम की समस्या के समाधान में बड़ी प्रगति होगी और बागवानी क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बागवानी और अन्य फसलों की खेती के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।
मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषि के सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में पानी के संरक्षण और कृषि की स्थिरता को भी बड़ा लाभ होगा। Mohinder Bhagat






















