Punjab Latest News: Mohali नगर निगम को आज मिलेगा नया मेयर
मतदान कराया जाएगा हाथ खड़े कराकर
मोहाली,चंडीगढ, 9 जून (सतीश कुमार पप्पी, विश्ववार्ता) आज मोहाली नगर निगम को नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिलने वाला है। स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। इससे चुनाव से ठीक पहले तक सियासी गलियारों में सस्पेंस बना हुआ है। mohali to get new mayor today aap keeps names secret
नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह के अनुसार मंगलवार दोपहर तीन बजे निगम सदन की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की शुरुआत नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह से होगी, जिसके बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
मतदान हाथ खड़े कराकर कराया जाएगा। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा विधायक कुलवंत सिंह को भी सदन में मतदान का अधिकार प्राप्त है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























