
Punjab के इस जिले मे सरकारी अस्पतालों का आज से बदला
खबर पढकर ही जाये मरीज ओपीडी
सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन दे दी जानकारी
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (सतीश कुमार पप्पी) पंजाब के मोहाली जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के खुलने और बंद होने का समय आज यानि की 16 अक्टूबर से बदल गया है । सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थान अब सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे, जबकि आपातकालीन सेवाएँ पहले की तरह 24 घंटे लगातार उपलब्ध रहेंगी। mohali district सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन जानकारी देती हुईं।
इन संस्थानों में ज़िला अस्पताल मोहाली, उप-मंडल अस्पताल खरड़ और डेराबस्सी, ज़िले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आम आदमी क्लिनिक, ईएसआई अस्पताल और डिस्पेंसरियाँ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउंटर अस्पतालों के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले खुलेंगे ताकि पर्ची बनवाते समय मरीजों की कतारें न लगें और मरीज आराम से समय पर अपनी जांच व इलाज करवा सकें। डॉ. जैन ने स्पष्ट किया कि सिविल सर्जन कार्यालय मोहाली और जिले के संबंधित अस्पतालों में कार्यालयों का कार्य समय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। Punjab will change from today
उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पतालों का ग्रीष्मकालीन समय (16 अप्रैल से 15 अक्टूबर) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है जबकि शीतकालीन समय (16 अक्टूबर से 15 अप्रैल) सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। Punjab will change from today
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















