आज राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी इस राज्य का करेगें दौरा
राष्ट्रपति के 68वें जन्मदिन पर पारंपरिक संथाली अनुष्ठानों में लेंगे भाग
चंडीगढ, 20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाली समुदाय के पवित्र स्थल ‘गोसानी’ में पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल वालों के पैतृक गांव पहाड़पुर का दौरा करेंगे। Latest Natinal news,
इसके साथ ही राष्ट्रपति के 68वें जन्मदिन पर पारंपरिक संथाली अनुष्ठानों में भाग लेंगे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मयूरभंज जिले के रायरांगपुर में ओडिशा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। ‘विकास धारा, ओडिशा सारा’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। Modi in Murmu hometown
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























