
Miss Universe: 2025 का फाइनल शुरू: भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 30 में
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कॉम्पिटिशन को करेंगी जज
– भारत ने जीता 3 बार मिस यूनिवर्स
नई दिल्ली, चंडीगढ़ 21 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) – Miss Universe: 2025 का फाइनल थाईलैंड के पाक क्रेट में इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में हो रहा है। इस साल, राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। प्री-कॉम्पिटिशन स्कोरिंग के आधार पर, मनिका ने टॉप 30 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अगर मनिका जीत जाती हैं, तो भारत चौथी बार मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतेगा। इससे पहले, सुष्मिता सेन ने 1994 में, लारा दत्ता ने 2000 में और हरनाज़ संधू ने 2021 में यह खिताब जीता था।
Miss Universe: 2025
चार प्री-कॉम्पिटिशन की स्कोरिंग के आधार पर, भारत की मनिका विश्वकर्मा को टॉप 30 में शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारत के अलावा, चीन, थाईलैंड, डोमिनिकन रिपब्लिक, ब्राज़ील, कोलंबिया, नीदरलैंड, क्यूबा, जापान, प्यूर्टो रिको, USA के कंटेस्टेंट भी टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनल में जज के तौर पर शामिल हुई हैं।

और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























