
गृहमंत्री Amit Shah आज अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
विठ्ठलभाई पटेल पर विशेष डाक टिकट भी करेंगे जारी
चंडीगढ़, 24 अगस्त: (विश्ववार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 24–25 अगस्त को होने वाले ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस और ‘विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा’ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन home minister amit shah अमित शाह करेंगे। उद्घाटन सत्र में अमित शाह विठ्ठलभाई पटेल पर विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे, जो भारत के लोकतांत्रिक सफर और पहले निर्वाचित भारतीय स्पीकर को सम्मानित करेगा। conference today
ये सम्मेलन 24 और 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी राज्यों की विधानसभाओं और विधान परिषदों के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर शामिल हो रहे हैं। आयोजन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार शामिल होंगी। सभी मेहमानों को राज्य अतिथि का दर्जा मिलेगा। इनके लिए दिल्ली के भव्य होटलों में ठहरने का इंतजाम किया गया है। रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डे से लाने-ले जाने के लिए और स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
home minister amit shah inaugurate
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















