• Latest
  • Trending
  • All

Punjab News:खनन विभाग ने छह अवैध खनन स्थलों पर गैरकानूनी खनन रोका; कार्रवाई हुई और सख्त, कई एफआईआर दर्ज

July 28, 2026

भगवंत मान सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों के साथ किया वादा निभाया; 3 साल के आउटसोर्स वर्करों को मिलेगा सीधा कॉन्ट्रैक्ट: हरजोत सिंह बैंस

July 29, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

 Punjab Holiday: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को किया गया सरकारी छुट्टी का ऐलान 

July 29, 2026

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर बोला तीखा हमला 

July 29, 2026

आज दिल्ली-NCR में कई जगहों पर शाम और रात के समय बारिश की संभावना

July 29, 2026

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मन एम्बेसडर फिलिप एकरमैन से की मुलाकात 

July 29, 2026

Guru Purnima पर Ayodhya और Prayagraj में भारी भीड़ देखी गई

July 29, 2026

Paper Leak Amendment Bill लोकसभा में हुआ पास 

July 29, 2026

Gold Silver Price: सोना फिर चमका; चांदी में भी तेजी

July 29, 2026

दिल्ली के छात्रों ने असोला भट्टी अभयारण्य में किया वृक्षारोपण 

July 29, 2026

भोपाल में किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन; बैरिकेड तोड़े, बसों में चढ़ाई

July 29, 2026

आज है अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस , आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

July 29, 2026

Morning Bulletin : सुबह की शुरुआत Wishavwarta न्यूज़ की खबरों के साथ

July 29, 2026
Punjabi News
English News
Wednesday, July 29, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Punjab News:खनन विभाग ने छह अवैध खनन स्थलों पर गैरकानूनी खनन रोका; कार्रवाई हुई और सख्त, कई एफआईआर दर्ज

Mining Department stopped illegal mining at six illegal mining sites; The action was strict, many FIRs were registered

by Wishav Warta Hindi Team
July 28, 2026
in पंजाब

Punjab News:खनन विभाग ने छह अवैध खनन स्थलों पर गैरकानूनी खनन रोका; कार्रवाई हुई और सख्त, कई एफआईआर दर्ज

जुलाई के दौरान की गई जांच में 12.79 लाख घन फुट से अधिक सामग्री के अवैध खनन की आशंका; भूमि स्वामित्व की पुष्टि के लिए राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन जारी

एस.ए.एस. नगर, 28 जुलाई, (सतीश कुमार पप्पी)पंजाब खान एवं भू-विज्ञान विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए जुलाई 2026 के दौरान छह अवैध उत्खनन स्थलों की पहचान करते हुए करवाई को गई है। कार्यकारी अभियंता-सह-जिला खनन अधिकारी गुरतेज सिंह गरचा ने बताया कि एस डी ओ प्रदीप कुमार तथा जूनियर इंजीनियर-सह-खनन निरीक्षकों द्वारा किए गए मौके के निरीक्षण के दौरान ऐसे स्थानों पर खुदाई पाई गई, जहां विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की खनन अनुमति अथवा परमिट जारी नहीं किया गया था। Mining Department stopped illegal mining at six illegal mining sites; The action was strict, many FIRs were registered

गुरतेज सिंह गरचा ने बताया कि चिन्हित स्थलों में खेड़ी जट्टां, मुकंदपुर, हैबतपुर, बिजनपुर, डेराबस्सी क्षेत्र का एक अन्य स्थल तथा रामपुर सैनियां शामिल हैं। इन स्थानों पर अवैध रूप से किए गए उत्खनन की अनुमानित मात्रा 12.79 लाख घन फुट से अधिक है, जिसमें सबसे बड़ा उत्खनन लगभग 6.55 लाख घन फुट दर्ज किया गया है। जांच रिपोर्ट में सभी स्थलों के जी पी एस निर्देशांक भी दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन स्थलों में से किसी के लिए भी लघु खनिज अथवा मिट्टी के उत्खनन की कोई अनुमति या परमिट जारी नहीं किया गया था। भूमि स्वामित्व तथा संबंधित खसरा नंबरों की पुष्टि के लिए राजस्व विभाग को सीमांकन करने हेतु लिखा गया है। सीमांकन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मौके के निरीक्षणों के साथ-साथ विभाग द्वारा माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम, 1957 की धारा 4(1) एवं 21(1) के तहत आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की गई है। जुलाई माह के दौरान कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। डेराबस्सी में एक मामला अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान सरकारी अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने के आरोपों से संबंधित है, जबकि हंडेसरा में टांगरी नदी क्षेत्र से लगभग 40.50 लाख घन फुट मिट्टी के अवैध उत्खनन के संबंध में एक अन्य एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त बिजनपुर, पीर मुच्छल्ला तथा घड़ोली में भी अवैध खनन से संबंधित अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि बिजनपुर में एक निरीक्षण के दौरान जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन होता पाया गया। हालांकि, कार्रवाई से पहले ही मशीन चालक जेसीबी सहित मौके से फरार हो गया, जिसके चलते अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में पीर मुच्छल्ला के निकट घग्गर नदी से कथित रूप से बजरी के अवैध खनन के संबंध में भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह ताजा कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व विभाग की सीमांकन रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के आधार पर आने वाले समय में आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

Tags: FIRs were registeredmany FIRs were registeredMining Department stoppedMining Department stopped illegal mining at six illegal mining sites; The action was strictPunjab news
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

भगवंत मान सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों के साथ किया वादा निभाया; 3 साल के आउटसोर्स वर्करों को मिलेगा सीधा कॉन्ट्रैक्ट: हरजोत सिंह बैंस

by Wishav Warta Hindi Team
July 29, 2026
0

  Bhagwant Maan Sarkar ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों के साथ किया वादा निभाया; 3 साल के आउटसोर्स वर्करों को...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

 Punjab Holiday: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को किया गया सरकारी छुट्टी का ऐलान 

by Wishav Warta Hindi Team
July 29, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 Punjab Holiday: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को किया गया...

 Punjab University में बड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव फैसला: Dr. Meenakshi Goyal बनीं एक्टिंग वाइस-चांसलर

by Wishav Warta Hindi Team
July 29, 2026
0

 Punjab University में बड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव फैसला: Dr. Meenakshi Goyal बनीं एक्टिंग वाइस-चांसलर चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्व वार्ता): Punjab University में...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Sant Shiromani Shri Guru Ravidas Maharaj Ji के 650वें प्रकाश पर्व वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे Punjab में ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आज शुभारंभ करेगी Punjab BJP

by Wishav Warta Hindi Team
July 29, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 Sant Shiromani Shri Guru Ravidas Maharaj Ji के 650वें प्रकाश...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 29, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार Aaj ka vichar

July 29, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

भगवंत मान सरकार ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों के साथ किया वादा निभाया; 3 साल के आउटसोर्स वर्करों को मिलेगा सीधा कॉन्ट्रैक्ट: हरजोत सिंह बैंस

by Wishav Warta Hindi Team
July 29, 2026
0

  Bhagwant Maan Sarkar ने सफाई सेवकों और सीवरमैनों के साथ किया वादा निभाया; 3 साल के आउटसोर्स वर्करों को...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA