
Punjab के इस जिले मे खाना खाने के बाद Meritorious School के बच्चों की तबीयत बिगड़ी
चंडीगढ़, 2 फरवरी,(विश्ववार्ता) Meritorious School गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल के करीब 10 स्टूडेंट्स की तबीयत खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ गई, उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई और उन्हें तुरंत सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों ने बताया कि हमने रात का खाना खाया था, जिसके बाद हमारी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को शायद फूड पॉइज़निंग हो गई है।
इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल राजीव महाजन ने कहा कि स्कूल में बच्चों को बिल्कुल साफ खाना दिया जाता है। बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मैं आज छुट्टी पर था और जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैं सिविल हॉस्पिटल आया। पता चला है कि इन बच्चों को कल आयरन की गोलियां भी दी गई थीं, शायद उसी वजह से इन बच्चों को दिक्कत हुई हो, लेकिन बच्चों की हालत पूरी तरह से स्टेबल है। Latest Punjab News,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























