जम्मू कश्मीर में बारिश ने बचाई तबाही
Mata Vaishno Devi में भूस्खलन से 30 लोगों की मौत, यात्रा अस्थायी तौर पर बंद
राहत कार्य दूसरे दिन भी जारी, रामबन के DC की जनता से अपील
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) जम्मू संभाग में लगातार तीसरे दिन मूसलधार बारिश ने तबाही मचाई। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन में 30 लोगों की जान चली गई। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से बड़ा नुकसान हुआ। वहीं पंजाब और हिमाचल में भी भारी बारिश जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। mata vaishno devi
रियासी जिले के एसएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि कटड़ा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की जान चली गई। भूस्खलन के समय श्रद्धालु इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास चल रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिससे कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम ने तत्परता से बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन बारिश की वजह से परिस्थितियां और भी कठिन हो गईं। Mata Vaishno Devi landslide
रामबन DC मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि पिछले 2 दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिससे चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। हम लोगों से ये अपील करते हैं कि चिनाब के आस-पास ना जाएं। निचले इलाकों से हमने लोगों को स्थानांतरित कर दिया है। हाइवे का हम जायजा कर रहे हैं। हमारी लोगों से अपील है कि जब तक प्रशासन की तरफ से ना कहा जाए तब तक हाइवे पर आने से परहेज करें। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, हर जगह हमारी टीमें सक्रिय हैं। 30 people died due
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























