
मन की बात’ के 124वें संस्करण में आज देश के प्रधानमंत्री देशवासियों से हुए रूबरू
पीएम मोदी ने अगस्त को बताया गौरव से जुड़ा महीना
बिहार के नवीन और झारखंड के ओमप्रकाश की तारीफ की
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 124वें एपिसोड में कहा कि आज देश के सामने कई घटनाएं और लोग हैं, जिनपर गर्व किया जा सकता है. उन्होंने बिहार के नालंदा जिले के नवीन कुमार झारखंड के ओमप्रकाश साहू की तारीफ की.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत एक प्रेरणादायक संदेश से की, जिसमें उन्होंने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में जो घटनाएं घटी हैं, वे न सिर्फ देश की प्रगति का प्रतीक हैं, बल्कि उन्होंने देश के हर नागरिक के दिल को छू लिया है। उन्होंने विशेष रूप से शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सफल वापसी की चर्चा की, जिसने पूरे देश को गौरव और आत्मविश्वास से भर दिया।






















