
मन की बात के 135वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड में आयोजित की जा रही दो लीगों की क्यों सराहना की
पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप की भी काफी चर्चा रही
पीएम जीवन ज्योति योजना का जिक्र
चंडीगढ, 28 जून, 2026 (विश्ववार्ता) जून महीने के अंतिम रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ ‘मन की बात’ की। अपने इस कार्यक्रम के 135वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोना की खरीद नहीं करने, विदेश यात्रा को टालने और देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के आह्वान पर अमल करने के लिए देशवासियों का आभार जताया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत बेहद कम प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा कराने का आह्वान करते हुए कहा कि अब तक देश में सरकार द्वारा बेहद कम प्रीमियम (20₹ वार्षिक) पर कराए जा रहे दुर्घटना बीमा के तहत 58 करोड़ लोगों द्वारा बीमा कराने की जानकारी देते हुए कहा कि इन 58 लाख में 28 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जब से यह बीमा योजना लागू हुई है, तब से अब तक 3700 करोड़ से ज्यादा लोगों के परिजनों को सहायता मिल चुकी है। Mann ki baat 135th episode pm modi praised nagaland football leagues and mentioned world-yogasana championship-2026-06
पीएम मोदी ने बताया कि इसी तरह पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत 2 लाख का बीमा कवच मात्र 432 रुपया वार्षिक की प्रीमियम पर किया जाता है, इससे 27 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं और 11 लाख परिवार को 22 हजार करोड़ की सहायता मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि लाखों परिवारों की अपनी अपनी-अपनी कहानी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























