Malaika Arora 51 की उम्र में भी बिखेरती नजर आईं जलवा
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने फैशन और ग्लैमर के जलवे बिखेरती नजर आईं, और इस बार उनका लुक इतना दमदार था कि लोग देखते ही रह गए। 51 साल की उम्र में मलाइका ने जो लुक कैरी किया, उसने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि एज इज जस्ट ए नंबर. उनकी हालिया तस्वीर ने फैशन इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी है।
इस तस्वीर में Malaika Arora ने एक बेहद स्टनिंग वाइट जर्सी ड्रेस पहनी हुई है, जो डिजाइन और प्रेजेंस दोनों में क्लास का परफेक्ट एग्जांपल है. ड्रेस की हाई नेकलाइन और साइड कट्स उनके टोन्ड शोल्डर और फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहे थे. पूरी ड्रेस को ब्लैक सैश से बांधा गया था, जो सामने एक बड़े बो की शक्ल में था. यह बोल्ड ब्लैक बो वाइट ड्रेस के साथ इतना शानदार कॉन्ट्रास्ट बना रहा था कि हर किसी की नजर वहीं रुक गई।























