आग की अफवाह से पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री
कई यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आए
चंडीगढ़, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) महाराष्ट्र के जलगांव में शाम बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्री इतना डर गए कि वह चलती ट्रेन से ही कूदने लगे। इस अफवाह के बाद दूसरी ट्रेन, कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की जान चली गई। वहीं 30-40 यात्री हुए घायल ।
ट्रेन से कूदने वाले यात्रियों की चपेट में दूसरी पटरी से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री मारे गए। इसके अलावा, अन्य यात्रियों की भी छलांग लगाने के कारण 30 से 40 यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच चुके हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
























