Entertainment News: अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ की रिलीज डेट का ऐलान
जबरदस्त और दमदार पोस्टर्स आया सामने
चंडीगढ, 12 मई (विश्ववार्ता)अश्विन कुमार की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ सोशल मीडिया पर अपने पोस्टर और टीजर की वजह से खूब चर्चा में बनी हुई है। अब नरसिंह जयंती के दिन इसका जबरदस्त और दमदार पोस्टर्स सामने आया है जो खूब चर्चा बटोर रहा है। इसे हॉम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है। ये फिल्म ‘महावतार’ सीरीज की पहली कड़ी है, जिसमें भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों की कहानियां पेश की जाएंगी। इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। मेकर्स ने ‘महावतार नरसिम्हा’ का एक दमदार टीजर रिलीज किया जिसे लोगों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। इसी जोश के बीच, अब मेकर्स ने एक जबरदस्त वीडियो के साथ रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है।
नरसिंह जयंती के खास मौके पर ‘महावतार नरसिम्हा’ के मेकर्स ने खुलासा किया है कि ये फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साथ ही एक धमाकेदार अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें महावतार नरसिम्हा की ताकत को दिखाया गया है। वीडियो में महावतार के दिव्य रूप की झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ’25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आएं। दिव्य दर्शन के साक्षी बनें























