
Ludhiana में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास एनकाउंटर
लुधियाना, चंडीगढ़ 21 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) Ludhiana में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर (बिग ब्रेकिंग) हुआ है। यह एनकाउंटर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुआ। एनकाउंटर का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके के लिए रवाना हो गए। Ludhiana
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक दिन पहले हरियाणा और बिहार के आतंकियों को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उनके बारे में पता चला।Ludhiana फिर पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। हालांकि, जब पुलिस ने उन्हें घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















