हे भगवान शादी समारोह मे आया जंगल का शेर, हर जगह मची चीख पुकार
मची भगदड, वन दरोगा घायल
चंडीगढ़, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) शादी का विवाह का दिन और हर कोई शादी मे पूरा बन ठन कर घूम रहे है लेकिन इसी बीच होती है जंगल के राजा शेर की जिसे हर कोई देखकर कांप जाता है मामला है बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक जंगली जानवर घुस आया, जिससे अफरातफरी मच गई। यह घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई, जब समारोह में शामिल लोग तेंदुए को देखकर भयभीत हो गए और भागने लगे। इस भगदड़ में एक व्यक्ति छत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान यह चर्चा का विषय बन गया कि जो जानवर मैरिज लॉन में घुसा था, वह तेंदुआ था या बाघ। तेंदुए के हमले की सूचना मिलने के बाद जनपद हरदोई के कछौना रेंज के रेंजर अपनी टीम के साथ एमएम लॉन की दूसरी मंजिल पर चढऩे की कोशिश कर रहे थे, तभी तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वन विभाग के कई अधिकारी जीने से गिर पड़े और घायल हो गए।
एमएम मैरिज लॉन से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित रहमान खेड़ा जंगल में पिछले 68 दिनों से बाघ के आतंक का माहौल था। बाघ को पकडऩे के प्रयासों के बावजूद वह अब तक नहीं पकड़ा जा सका था और वह 20-25 किलोमीटर तक दूर चला जाता था। लोग यहां बाघ के मौजूद होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन वन विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसे तेंदुआ होने की पुष्टि की।























