LPG Tanker Blast: पंजाब के होशियारपुर-जालंधर राजमार्ग पर एलपीजी टैंकर में हुआ बडा विस्फोट
मचा हडकंप, इतने लोगो की मौत पर CM मान ने जताया शोक
चंडीगढ़, 23अगस्त: (विश्ववार्ता)) होशियारपुर में शुक्रवार रात एक एलपीजी टैंकर सब्जियों से लदे एक पिकअप से टकराने के बाद फट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। गैस रिसाव के कारण आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जलकर खाक हो गए। एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 लोग झुलस गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
(LPG Tanker Blast
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और कहा है, “होशियारपुर ज़िले के मंडियालान गाँव में कल देर रात एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर में विस्फोट (एलपीजी टैंकर विस्फोट) होने से एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें कुछ लोगों की दुखद मौत और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
(LPG Tanker Blast)
हम ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की आत्मिक शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पंजाब सरकार इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी।”
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/





















