
LPG cylinder Price : सितंबर के पहले दिन आम जनता को बड़ी राहत
LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, नई दरें पढ़ें
नई दिल्ली, चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) : सितंबर के पहले दिन आम जनता के लिए राहत भरी खबर है कि LPG गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये की कटौती की है।
हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे स्थिर हैं। बदलाव के बाद, नई कीमतें 1 सितंबर, 2025 से लागू हो गई हैं।
ताजा कटौती के बाद, अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी आई है। आईओसीएल की वेबसाइट पर अपडेट की गई नई दरों के अनुसार, नई दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 सितंबर को 1631.50 रुपये से घटकर 1580 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 1734.50 रुपये से घटकर अब 1684 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1582.50 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये हो गई है।
lp






















