lifestyle: पोषण का पावरहाउस है Lauki
लौकी के पोषक तत्व और फायदे
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) लौकी सिर्फ हल्की सब्जी ही नहीं, बल्कि पोषण का पावरहाउस है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है, जो इसे गर्मियों की सबसे हेल्दी सब्जियों में से एक बनाता है। वहीं सब्जी मंडी में अक्सर एक ही सब्जी की कई वैरायटीज़ देखकर हम कंफ्यूज हो जाते हैं – जैसे देसी और हाईब्रिड खीरा, धारीदार और सिंपल तोरई, देसी टमाटर और अब लौकी भी – लंबी लौकी या गोल लौकी ? अगर आप भी यह तय नहीं कर पा रहे कि कौन-सी लौकी खरीदना सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से बेहतर होगी, तो आगे की जानकारी आपके लिए है।
long and round lauki me antar long or round gourd which one is more beneficial
मार्केट में लौकी दो प्रमुख वैरायटी में मिलती है – गोल लौकी, जिसे देसी लौकी भी कहा जाता है और इसकी किस्म को नरेंद्र माधुरी लौकी कहते हैं। लंबी लौकी, जिसे शिवानी माधुरी लौकी कहा जाता है और ये अक्सर हाइब्रिड या इंजेक्शन वाली भी हो सकती है।
गोल लौकी के फायदे
स्वाद में ज्यादा बेहतर होती है।
जल्दी गल जाती है।
सब्जी एकदम मुलायम और घुली हुई बनती है।
कम पानी या मसालों में भी स्वाद बनाए रखती है।
लंबी लौकी की कमियां:
कई बार हाइब्रिड होती है।
कुछ में स्वाद नहीं होता।
अंदर से सूखी निकल सकती है।
गलने में वक्त लगाती है।
अगर दोनों विकल्प सामने हों, तो गोल लौकी खरीदना ज्यादा फायदेमंद और स्वादिष्ट रहता है।
लौकी के पोषक तत्व और फायदे
लौकी सिर्फ हल्की सब्जी ही नहीं, बल्कि पोषण का पावरहाउस है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है, जो इसे गर्मियों की सबसे हेल्दी सब्जियों में से एक बनाता है।
लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व:
विटामिन C, B, A, और E
आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम
फास्फोरस, फोलिक एसिड, कॉपर, जिंक और सेलेनियम
लौकी खाने के हेल्थ बेनिफिट्स:
पाचन सुधारती है।
वजन घटाने में मदद करती है।
लिवर को डिटॉक्स करती है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है।
त्वचा को हेल्दी बनाती है।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























