जमीन के बदले नौकरी देने के मामले Lalu yadav को बड़ा झटका
लालू समेत परिवार के इन लोगो को भी कोर्ट ने जारी किया समन
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) लैंड फॉर जॉब यानी जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में कोर्ट ने लालू यादव के पूरे परिवार को बड़ा झटका दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए लालू यादव और उनके बेटा-बेटी समेत सभी आरोपियों को समन भेजा है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद आदेश पारित किया. सीबीआई ने मामले में 30 सरकारी कर्मचारियों समेत 78 लोगों को नामजद किया है. अदालत ने भोला यादव, प्रेम चंद गुप्ता को भी तलब किया है. गुप्ता ने लालू प्रसाद यादव के सहयोगी के रूप में काम किया है. कोर्ट ने इस बात का भी जिक्र किया है।
आपको बता दें कि लैंड फॉर जॉब घोटाला एक ऐसा मामला है जिसमें आरोप है कि जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियुक्ति के बदले में लोगों से जमीन ली गई। यह घोटाला विशेष रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। इस मामले में कुल 78 लोग आरोपी हैं, जिनमें से 30 सरकारी कर्मचारी हैं। आरोप है कि ये कर्मचारी नौकरी पाने के बदले लालू यादव के परिवार और उनके सहयोगियों के नाम जमीनें देने के लिए मजबूर थे।
























