
Punjab के पूर्व मंत्री Laljit Bhulla का बडा बयान आया सामने
फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर कही यह बात
चंडीगढ़, 24 मार्च, (विश्व वार्ता) पंजाब के पूर्व मंत्री Laljit Bhulla को आज वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
इस बीच, लालजीत भुल्लर ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अपनी जि़ंदगी का हर कदम भगवान को हाजर नाजर मानकर शुरू किया है। मेरे लिए, मेरे लोग ही मेरे भगवान हैं, मैंने हमेशा उनके चेहरों पर भगवान की झलक देखी है। मेरी ज़िंदगी का हर फ़ैसला उनकी भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए रहा है।
लेकिन आज जो अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं कि मैं भाग गया हूँज् यह सच नहीं है। मैं कभी भी सच्चाई से भागने वालों में से नहीं हूँ। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है, और न्याय व्यवस्था पर भी अटूट विश्वास है। मैं कहीं भागा नहीं हूँ, मैं अपने पंजाब में हूँ। सच्चाई और न्याय पर भरोसा करते हुए, मैं मंडी गोबिंदगढ़ में सरेंडर कर रहा हूँ।” Laljit Bhulla
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















