
Kumkum Bhagya के इस फेमस एक्टर का हुआ भंयानक एक्सीडेंट
– एक्टर सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, – कार डैमेज; पुलिस रिपोर्ट दर्ज
मुंबई, चंडीगढ, 9 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) बिग बॉस OTT और टीवी सीरियल Kumkum Bhagya में नज़र आ चुके एक्टर जीशान खान के साथ एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। खुशकिस्मती से, वह बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं। लेकिन एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि उनकी कार पूरी तरह डैमेज हो गई।
Kumkum Bhagya
‘बॉलीवुड बबल’ के मुताबिक, यह एक्सीडेंट 8 दिसंबर को रात करीब 8:30 बजे मुंबई के वर्सोवा में हुआ। बताया जा रहा है कि जीशान की काली कार की दूसरी कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि उनकी कार के एयरबैग खुल गए। एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है या नहीं। fame zeeshan khan
आपको बता दें कि जीशान (कुमकुम भाग्य) ने 2015 में स्टार प्लस के शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे ढाला’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर वह सोनी टीवी के परवरिश सीजन 2 में दिखे। जीशान ने ज़ी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में आर्यन खन्ना का रोल किया था। Kumkum Bhagya
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























