
Khamenei Farewell Ceremony: खामेनेई को अंतिम विदाई, दुनिया भर से पहुंचे प्रतिनिधि
रो पड़ा ईरान… अली खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
खामेनेई की अंतिम विदाई, लाखों की भीड़!
दिल्ली, 4 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए कई दिनों तक चलने वाले राजकीय शोक समारोह की शुरुआत हो गई है। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 6 दिवसीय राजकीय शोक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ghalibaf araghchi break down tears during farewell
दुनिया भर से अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, राजनयिक और कई देशों के नेता इस समारोह में शामिल हुए हैं। खामेनेई की अंतिम यात्रा तेहरान से कोम होते हुए मशहद पहुंचेगी, जहां उन्हें 9 जुलाई को इमाम अली रज़ा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के दौरान भावुक हो गए।
फार्स न्यूज के अनुसार, इस वर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमलों में मारे गए खामेनेई के शोक समारोह की शुरुआत हो गई है। शनिवार से ईरान में खामनेई का अंतिम संस्कार कई दिनों तक चलेगा और उनके पार्थिव शरीर को ईरान तथा पड़ोसी देश इराक के शहरों में ले जाया जाएगा। इस बीच, तेहरान की सड़कों, हवाई क्षेत्र और जनजीवन को बंद करने की योजना बनाई गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















