भारतीय फुटबॉल टीम का मिला नया कोच
इसे मिल गई जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्व वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। शुक्रवार को एआईएफएफ ने इसका एलान किया। खालिद ने 2017 में आइजॉल फुटबॉल क्लब को आई-लीग खिताब दिलाया था। 13 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।























