kgf actor dinesh mangaluru died at the age of 55

KGF Actor Death: ‘केजीएफ’ फेम इस एक्टर की हुई मौत
55 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
आज होगा अंतिम संस्कार
चंडीगढ़, 26 अगस्त: (विश्ववार्ता) वरिष्ठ कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक dinesh mangaluru का निधन हो गया। टीवी9 के अनुसार, एक्टर ने उडुपी स्थित अपने घर पर सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। वह प्रतिष्ठित कन्नड़ फिल्मों केजीएफ, किच्चा और किरिक पार्टी में अपने रोल्स के लिए प्रसिद्ध थे। वह 55 वर्ष के थे। उन्होंने केजीएफ में बॉम्बे डॉन की भूमिका निभाई थी। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
KGF Actor Death
राणा विक्रम, अंबारी, सवारी, इंति निन्ना बेटी, आ डिंगी और स्लम बाला जैसी फिल्मों में अपने काम से प्रसिद्धि पाने से पहले, एक्टर ने कई फिल्मों में कला निर्देशक के रूप में काम किया। उनकी फिल्मों में प्रार्थना, तुगलक, बेट्टादा जीवा, सूर्य कांति और रावण जैसी फिल्में शामिल हैं। मुख्यधारा के सिनेमा में आने से पहले, दिनेश ने थिएटर में काम किया था। dinesh mangaluru died
दिनेश का पार्थिव शरीर सोमवार शाम बेंगलुरु लाया जाएगा। अभिनेता के परिवार के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 8 बजे से लग्गेरे स्थित उनके आवास पर जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल सुमनहल्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। उडुपी जिले के कुंदापुर में जन्मे दिनेश कई वर्षों तक बेंगलुरु में रहे। उनके परिवार में उनके बेटे पवन, सज्जन और पत्नी भारती हैं।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/





















