
LPG सप्लाई पर संकट ? Punjab में फिर मिलेगा मिट्टी का तेल
केंद्र सरकार ने जारी किया कैरोसिन ऑयल का कोटा
नई दिल्ली, 13 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) kerosene oil: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों, देश के विभिन्न राज्यों सहित पंजाब में करीब 14 वर्षों के बाद कैरोसिन ऑयल (मिट्टी का तेल) का कोटा एक बार फिर से जारी कर दिया गया है। मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक पंजाबभर के राशन कार्ड होल्डरों को आने वाले दिनों में कैरोसिन ऑयल का कोटा जारी कर दिया जाएगा। इस फैसले से पंजाब के राशन डिपो होल्डरों और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि राज्य में Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana से जुड़े करीब 38 लाख परिवारों को इसका लाभ मिल सकता है। इन परिवारों से जुड़े लगभग 1.57 करोड़ लोगों को फिर से कैरोसिन ऑयल मिलने की संभावना है।
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य को हर तीन महीने बाद लगभग 5 लीटर मिट्टी का तेल दिया जा सकता है। यह तेल सरकारी राशन डिपो के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां अभी भी एलपीजी गैस की नियमित उपलब्धता नहीं है या लोग आर्थिक कारणों से गैस का उपयोग कम करते हैं। आने वाले दिनों में इस संबंध में राज्य स्तर पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। LPG
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















