आज लद्दाख के उपराज्यपाल पद की शपथ लेगे Kavinder Gupta
बड़ी चुनौती और नई जिम्मेदारी पर क्या बोले ?
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) । केंद्र सरकार ने जम्मू के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले गुरुवार को कविंद्र गुप्ता सपरिवार लद्दाख पहुंच गए। कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वे प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करेंगे। जम्मू के कविंद्र गुप्ता सुबह 10ः30 बजे राजभवन लद्दाख में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले गुरुवार को वे सपरिवार लद्दाख पहुंच गए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के अफसरों और जनता के साथ मिल बैठ कर लद्दाख के विकास का रोडमैप तैयार करूंगा और मुझे भरोसा है कि मैं लद्दाख की जनता का दिल जीत लूंगा।
कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वे प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करेंगे। नवनियुक्त एलजी गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल, विक्रम रंधावा समेत पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
























