Katrina Kaif Pregnancy :बॉलीवुड के इस मशहूर कपल के घर जल्द गंूजने वाली है किलकारियां
– एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी
मुंबई, 24 सितंबर (विशवार्ता) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Katrina Kaif इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि कैटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब, कैटरीना कैफ और Vicky Kaushal ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।
– Sharing a beautiful photo, giving good news to fans
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस वायरल तस्वीर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने बेबी बंप की तस्वीर पोस्ट करके फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। Katrina Kaif and Vicky Kaushal
कैटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह और विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैटरीना ने लिखा, “हम अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन अध्याय शुरू करने वाले हैं, हमारा दिल खुशी और कृतज्ञता से भरा है।” कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर, 2021 को शादी की थी। शादी में केवल करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
Katrina Kaif Pregnancy: Katrina Kaif and Vicky Kaushal to become parents soon
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























