
गत दिनो ट्रेन से कूदने वाली फेम एक्ट्रेस karishma sharma की अस्पताल से हुई छुट्टी
करिश्मा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) रागिनी एमएमएस रिटर्न’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा पिछले दिनों एक हादसे का शिकार हो गई थीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस हादसे के बारे में जानकारी दी थी। बताया गया कि मुंबई की लोकल ट्रेन से कूदने के दौरान उन्हें चोटें लगीं, जिसमें उनके पैर, हाथ और सिर पर चोटें आई थीं। इस कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। खुशखबरी यह है कि अब करिश्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपने अनुभव को साझा किया।
karishma sharma
ragini mms actress karishma sharma discharged hospital jumped moving local train
करिश्मा शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि “हैलो दोस्तों, मैं बस ये बताना चाहती थी कि आखिरकार मुझे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर ने कहा कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन ठीक होने तक दर्द रहेगा। यह वाकई एक मुश्किल और डरावना अनुभव था, लेकिन आप सभी का प्यार और दुआएं पाकर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। यही मुझे इससे उबरने की ताकत दे रहा है।” करिश्मा ने अपने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें आखिरकार छुट्टी मिल गई है। karishma sharma























