
सांसद और फिल्म अभिनेत्री Kangana Ranaut पर चलेगा राष्ट्रद्रोह का केस
क्या है वो पूरा मामला ?
चंडीगढ, 13 नवंबर, 2025 (विशवार्ता)आगरा में अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोत के खिलाफ राजद्रोह और किसानों के अपमान के मामले में अब मुकदमा चलेगा। बुधवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका को स्वीकार कर लिया।
कोर्ट ने कहा कि जिस निचली अदालत ने पहले इस केस को खारिज किया था, अब वही अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले 10 नवंबर को कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। कंगना पर अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 और 152 के तहत केस चलेगा।
यह मामला वकील रमाशंकर शर्मा ने दायर किया था। उन्होंने 11 सितंबर 2024 को आगरा कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि कंगना ने 26 अगस्त 2024 को एक इंटरव्यू में किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिससे लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुईं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















