
Himachal Pradesh: मनाली में लगे ‘कंगना वापस जाओ’ के नारे
लोगों ने दिखाए काले झंडे
Himachal Pradesh:,चंडीगढ़, 19 सितंबर (विशवार्ता) मंडी से सांसद कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्र मनाली पहुँचने पर विरोध का सामना करना पड़ा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और “कंगना वापस जाओ!” के नारे लगाए।
बता दें कि कंगना रनौत आज दोपहर करीब 2:30 बजे नागर पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने पहुँची थीं। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हुई। मनाली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, “हिमाचल में आई आपदा के दौरान सांसद कंगना रनौत अनुपस्थित थीं। उन्होंने कहा, “जब कुल्लू-मनाली तबाह हो रहा था, तब सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करना उचित नहीं समझा।” अब जब जनजीवन सामान्य हो गया है, कंगना मनाली पहुँचकर राजनीति कर रही हैं।”
‘Kangana Go Back’ slogans raised in Manali; People showed black flags
बता दें कि लगभग 25 दिन पहले भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से मनाली में काफी नुकसान हुआ था। मनाली हाईवे 22 दिन बाद फिर से खुल गया है। मनाली में पर्यटन उद्योग भी पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोगों में गुस्सा है। कंगना रनौत के देर से पहुँचने पर लोग अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे थे। ‘Kangana Go Back























