फैंस का इंतजार खत्म, ऋषभ शेट्टी की ‘kaantara chapter-1’ का ट्रेलर आ चुका है
चंडीगढ़, 25 सितंबर (विशवार्ता) कांतारा: चैप्टर 1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आ चुका है और इसकी सबसे बड़ी झलक में चमक रही हैं राजकुमारी कनकवती यानी रुक्मिणी वसंत। फ़िरोज़ी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली ओढ़नी, गहनों से लदा-फदा शाही शृंगार भारी हार, चूड़ियों की कतार, झुमके, बाजूबंद, कमरपट्टा, नथनी और मांगटीका इन सबमें रुक्मिणी का अंदाज़ बिल्कुल अमर शान का एहसास कराता है। kaantara chapter-1 rukmini vasanth shines
हल्का-सा चमकीला श्रृंगार और नन्हीं बिंदी उनकी गरिमा और दमख़म का परफ़ेक्ट संतुलन दिखाते हैं।
परदे पर उनकी मौजूदगी ऐसी लगती है जैसे धरती की खुशबू और राजसी ठाठ-बाट मिलकर एक ही रूप में ढल गए हों देखने वाला बस वाह! कह उठे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























