आज 1 जुलाई से बदल जायेगे ये नियम, जानिये क्या बदलाव आने वाला है आपकी दिनचर्या मे
LPG और आधार समेत 1 जुलाई से बदल जाएंगे कौन-कौन से नियम ? …
जानिए आपकी जेब पर क्या होगा सीधा असर ?
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) 1 जुलाई 2026 आज से देश में कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं। अगर आप टैक्सपेयर हैं, बैंक के ग्राहक हैं या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव सीधे आपकी वित्तीय दिनचर्या को प्रभावित करेंगे। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) से लेकर आधार अपडेट और पासपोर्ट बनवाने तक, कुल छह बड़े नियमों में संशोधन होने जा रहा है। july 1 2026 impact on itr aadhaar credit cards passport
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए लिए जाने वाले शुल्क को अस्थायी रूप से हटाने की जानकारी सामने आई है, और मुफ्त में ईमेल अपडेट करने की यह सेवा 1 जुलाई से लागू होगी। विशेष रूप से, मुफ्त में ईमेल आईडी अपडेट करने की यह सेवा अगले 6 महीनों तक जारी रहेगी. इसके जरिए आधार कार्ड धारकों को अब सेवा केंद्रों (सर्विस सेंटर्स) पर जाने की जरूरत नहीं होगी और वे घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से अपना ईमेल पता अपडेट कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थितियों के आधार पर 1 जुलाई से कमर्शियल एलपीजी गैस, प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) और विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में भी बदलाव होने की संभावना है। इससे आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैश्विक युद्ध के तनाव के कारण पहले से ही पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में जुलाई महीने का यह बदलाव लोगों के बीच चिंता बढ़ा सकता है।
जुलाई से कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड और लाभ से जुड़े नियमों में भी बदलाव करने जा रहे हैं। कुछ विशेष यात्रा सुविधाएं अब उन्हीं ग्राहकों को मिलेंगी जो एक निश्चित सीमा तक खर्च करेंगे. इसलिए, क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वालों के लिए इन नए नियमों को पहले से जान लेना बेहद जरूरी है। July 1 2026 impact
जुलाई महीने में साप्ताहिक छुट्टियों और अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इसलिए पैसों के लेन-देन, चेक और अन्य बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कामों की योजना पहले से ही बना लेना आवश्यक है। 1 जुलाई से लागू होने वाले ये बदलाव आम जनता की रोजमर्रा की वित्तीय गतिविधियों पर सीधा असर डालेंगे, इसलिए इनके बारे में पहले से जानकारी रखना ही समझदारी भरा फैसला होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























