
क्यों टल गई विजय की फिल्म ‘Jan Nayakan” की रिलीज ?
चंडीगढ़, 10 जनवरी (विश्ववार्ता): Actor से राजनेता बने थलापति विजय की फिल्म ‘Jan Nayakan’ का मामला फिर उलझ गया है। एक ओर जहां शुक्रवार सुबह मद्रास हाईकोर्ट के सिंगल जज ने केस की सुनवाई में सीबीएफसी को निर्देश जारी किए थे कि जल्द से जल्द इस फिल्म का सेंसर सार्टिफिकेट जारी किया जाए।
वहीं अब देर शाम कोर्ट ने सेंसर बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए सिंगल जज के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई पोंगल की छुट्टियों के बाद 21 जनवरी के लिए तय की है। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज तब तक के लिए तो टल ही गई है।
जमीनी स्तर पर स्थिति यह है कि ‘जन नायकन’ के पोस्टपोन होते ही ‘द राजा साब’ ने अलग-अलग बाजारों में करीब 250 अतिरिक्त स्क्रीन हासिल कर ली हैं। किसी भी बड़ी फिल्म के लिए इतना बड़ा स्क्रीन जंप शुरुआती कलेक्शन पर सीधा असर डालता है। ज्यादा स्क्रीन का मतलब ज्यादा शो और इसका सीधा फायदा यह है कि ऑडियंस को हर जगह ‘द राजा साब’ ही देखने को मिल रही है। इसी वजह से ट्रेड ओपनिंग को लेकर काफी पॉजिटिव है।’ Actor
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























