Jalandhar में किसानों ने PSPCL ऑफिस घेरा; बिजली कटौती से धान लगाने मे हो रही है परेशानियां
चंडीगढ,29 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Farmers surrounded PSPCL जालंधर में, दोआबा किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी (DKSSC) ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ऑफिस का घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध धान की बुआई के मौसम में बार-बार होने वाली बिजली कटौती और इसके कारण किसानों को होने वाली मुश्किलों के खिलाफ किया गया।
कमेटी के नेताओं ने मीडिया को बताया कि धान की बुआई का मौसम चल रहा है, फिर भी लगातार बिजली कटौती के कारण किसानों को समय पर अपने खेतों में पानी नहीं मिल पा रहा है। इस देरी से खेती के दूसरे काम भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























