स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर जि़ला प्रशासन ने तैयारियों का लिया आगाज़
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) 15 अगस्त को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्नता दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर ज़िला प्रशासन ने तैयारियों का आगाज़ कर दिया है। इस बार भी यह राष्ट्रीय पर्व पूरे देशिभक्त, श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्र वार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में डीएसी मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि स्वतंत्नता दिवस भारत की संप्रभुता, अखंडता और बलिदान की प्रतीक है। इसे गरिमा और संपूर्ण समर्पण के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार भी पुलिस बल की टुकिड़यों द्वारा शानदार मार्च पास्ट, छात्नों द्वारा देशिभक्त से ओतप्रोत पी.टी. शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और सरकारी योजनाओं से संबंधित झांकियां समारोह का मुख्य आकर्षण होंगी।
डीसी ने बताया कि जिले के स्वतंत्नता सेनानियों और उनके परजिनों को समारोह के दौरान विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, और आम नागरिकों ने प्रशासनिक या सामाजिक क्षेत्न में विशिष्ट योगदान दिया है, उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों में से अच्छे प्रदर्शन वालों की सिफारिशें 8 अगस्त तक जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। डीसी ने स्वतंत्नता दिवस समारोह को भव्य, सुरिक्षत और सुव्यविस्थत बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंप दी।






















