Jalandhar Court Complex में हंगामा!
पेशी के लिए कोर्ट आए गैंगस्टर Police को देखकर Court की छत से कूदे
जालंधर,चंडीगढ, 14 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आज एक हैरान करने वाली घटना हुई। सोमवार को पेशी के लिए कोर्ट आए 2 गैंगस्टर पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान दोनों छत से कूद गए। दोनों देवी तालाब मंदिर पर ईंट-पत्थर फेंकने के मामले में वॉन्टेड थे।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों किसी दूसरे केस की पेशी के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे और छत से कूद गए। हालांकि, पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया।
बता दें कि एक गैंगस्टर के पैर में चोट लगी है। पुलिस उसे सिविल हॉस्पिटल ले आई है, जहां इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर दोनों पर लगे आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। थोड़ी देर में पूछताछ के बाद पूरा मामला साफ़ हो जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























