
Big Breaking News : केजरीवाल-हेमंत को जेल भेजने वाले ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तेजतर्रार अधिकारी कपिल राज ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा गया, ‘भारत के राष्ट्रपति ने कपिल राज के भारतीय राजस्व सेवा से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है जो 17 जुलाई से प्रभावी होगा.45 वर्षीय अधिकारी 2009 बैच के आइआरएस अधिकारी थे। ईडी में सेवा के दौरान वह हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में शामिल थे।
इस्तीफा देने से पहले वह दिल्ली में जीएसटी खुफिया शाखा में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में तैनात थे। ‘राज 2009 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और 45 वर्ष के हैं. अधिकारी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने “व्यक्तिगत कारणों” से इस्तीफा दिया है. सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष होने के चलते उनके पास अभी लगभग 15 वर्ष की सेवा शेष थी।
झामुमो नेता ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके तुरंत बाद राज की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कुछ महीने बाद मार्च 2024 में, वह दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी बंगले पर ईडी की ओर से तलाशी के बाद उनके फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास पर पहुंचे। केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार करने तथा आप सुप्रीमो को सौंपे जाने के समय राज मौजूद थे।























