internatinoal news, शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान …
Iran-US Deal ट्रंप के धमकी के बाद ईरानी डेलीगेशन का वॉक आउट
चंडीगढ, 22 जून, 2026 (विश्ववार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से ईरान नाराज हो गया है। उसने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर तेहरान के पलटवार से स्विट्जरलैंड में जारी ज्यूरिख वार्ता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जहां ईरानी नेता ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। internatinoal news,
अलजजीरा के मुताबिक, ईरान की सरकारी एजेंसी तस्नीम ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से नाराज ईरान का डेलीगेशन अमेरिका ईरान की वार्ता स्थल से चला गया है। ट्रंप ने पहले धमकी दी थी कि अगर ईरान ने हिज्बुल्लाह को परेशानी खड़ी करने से नहीं रोका तो वे ईरान पर बड़ा हमला करेंगे।
ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में जारी ज्यूरिख वार्ता के पहले दौर को लेकर 80 मिनट की चर्चा हुई। इस दौरान खबर है कि दोनों देशों ने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर किसी तरह की बातचीत नहीं की है। इस पूरी बातचीत का फोकस तेहरान और वॉशिंगटन की MoU को लागू करने पर था. साथ ही लेबनान को लेकर बन रहे हालात पर था। Iran-US Deal
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















