

Haryana IPS Officer Suicide : Haryana DGP शत्रुजीत कपूर के बाद अब इस IPS अधिकारी को बनाया अस्थायी DGP
IPS अधिकारी सुसाइड मामले मे DGP शत्रुजीत कपूर को भेजा लंबी छुट्टी
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के IPS रैंक के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले को लेकर देशभर में माहौल गर्म हो चुका है। जहां ऐसे में अब हरियाणा की नायब सैनी सरकार भी हरकत में दिख रही है। नायब सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर (सुसाइड नोट में नाम) को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है और इसके साथ ही हरियाणा के कार्यवाहक DGP की नियुक्ति भी कर दी गई है। 1992 बैच के आईपीएस ओम प्रकाश सिंह को हरियाणा का अस्थायी DGP बनाया गया है।
ओपी सिंह के पास हरियाणा DGP का अतिरिक्त चार्ज रहेगा। यानि वह वर्तमान के अपने सभी कार्यभार पहले की तरह संभालते रहेंगे। बता दें कि DGP शत्रुजीत कपूर के खिलाफ सुसाइड केस में स्नढ्ढक्र दर्ज होने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उन्हें या तो जबरन लीव पर भेजा जा सकता है या फिर सीधे उन्हें पद से हटाया जा सकता है। हाल ही में डीजीपी शत्रुजीत सिंह ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात भी की थी। यह मुलाकात तब हुई थी, जब सीएम सैनी वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी से मुलाकात करके वापस लौटे थे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















