IPL-2025: आज गुजरात और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला
बल्लेबाज रहेंगे हावी या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग ( के 18वें सीजन का 5वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
गुजरात ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 16 मैच खेले। इसमें 9 जीते और 7 गंवाए। टीम ने अपना पहला IPL टाइटल भी इसी मैदान पर जीता था। अपने पहले सीजन 2022 में टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से फाइनल हराकर खिताब जीता था।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वाधेरा, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, हरप्रीत ब्रार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर/ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।























