Entertainment: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चूमेवाली’ के खिलाफ केस दर्ज
कहा- अश्लील कंटेंट फैलाकर धार्मिक भावनाएं आहत कीं
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्व वार्ता) Entertainment News पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चूमेवाली’ रंजीत कौर और उनके पति के खिलाफ लुधियाना में FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट फैलाया जा रहा है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसे कंटेंट का समाज, खासकर युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। influencer ‘Bhabhi Chumewali’
पुलिस ने रंजीत कौर और उनके पति के खिलाफ IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। SHO मोती नगर भूपिंदर सिंह ने कहा कि FIR में लगाए गए आरोपों की डिटेल में जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























