Railways: Holi में आपका सफर आसान करेगा AI, अब ट्रेन का इंतजार नहीं …
होल्डिंग एरिया में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं
रेलवे ने यात्रियों से किया ये अनुरोध
चंडीगढ, 3 मार्च (विश्ववार्ता) Indian Railways passenger: उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, किसी भी स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति न बने। एआई के जरिए भीड़ का रियल टाइम आकलन किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर सिर्फ आधे घंटे में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को तुरंत राहत मिल सके।
होल्डिंग एरिया में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं
नई दिल्ली स्टेशन पर अजमेरी गेट के पास बने होल्डिंग एरिया को प्री-टिकटिंग, टिकटिंग और पोस्ट टिकटिंग हिस्सों में बांटा गया है। यहां 25 से अधिक टिकट काउंटर और 25 एटीवीएम मशीन लगाई गई हैं। यात्रियों की मदद के लिए रेलवे स्टाफ तैनात हैं। इस क्षेत्र में 150 से ज्यादा टॉयलेट, फूड स्टॉल और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात हैं। साथ ही, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।
स्पेशल ट्रेनों और प्लेटफार्म व्यवस्था
होली स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से प्लेटफार्म नंबर 16 से चलाई जा रही है। अजमेरी गेट से एंट्री होगी और यात्रियों को रेलवे स्टाफ की मदद से कतारबद्ध करे प्लेटफार्म नंबर 16 पर ले जाया जा रहा है। अनारक्षित टिकट धारक पहले होल्डिंग एरिया में रहेंगे और ट्रेन के समय प्लेटफार्म पर भेजे जाएंगे। विशेष ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि भीड़ कम हो। उत्तर रेलवे ने होली पर विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और असम के लिए हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।
एंट्री-एग्जिट नियम भी बदले
— स्पेशल ट्रेन वाले यात्री केवल अजमेरी गेट से प्रवेश कर सकेंगे।
— अन्य ट्रेनों के कंफर्म टिकट वाले यात्री पहाड़गंज और अजमेरी गेट से आ सकेंगे।
— बिना टिकट यात्री या प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को वेटिंग एरिया में रुकना होगा।
— यात्रियों के लिए स्टेशन पर किए गए है ये इंतजाम
— अतिरिक्त टिकट काउंटर और हेल्प डेस्क।
— खानपान और पीने के पानी की सुविधा।
— फुट ओवर ब्रिज और मेट्रो गेट के पास सुरक्षाकर्मी तैनात।
— यात्रियों के लिए बड़ी संख्या में पंडाल और मिनी कंट्रोल रूम।
— जरूरत पड़ने पर रिजर्व रैक और बैकअप ट्रेनें तैयार।
रेलवे ने यात्रियों से किया ये अनुरोध
— अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पहुंचें।
— सीढ़ियों और प्लेटफार्म पर सामान न रखें।
— अफवाहों पर ध्यान न दें और रेलवे स्टाफ की मदद लें।
Indian Railways
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















