चंडीगढ, 15 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) श्रीलंका के दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले की शुरुआत से पहले भारतीय टीम एकजुट हुई और तिरंगा फहराया। विदेशी धरती पर भारतीय खिलाड़ियों का यह अंदाज देश के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को दिखाता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में भारतीय खिलाड़ी और टीम के सदस्य तिरंगे के सामने नजर आते हैं। टीम के खिलाड़ियों ने इस मौके पर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हिस्सा लिया। साथ ही खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया। यह पल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन टीम अपने ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच में उतरी है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला जा रहा यह मुकाबला भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा पड़ाव है। Indian cricket team celebrated the country’s national festival in a special way in Sri Lankaऔर खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/