
Bollywood: Indian actress ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसी
मुंबई, चंडीगढ, 1 मार्च विश्ववार्ता) Indian actress सोनल चौहान इस समय दुबई में फंसी हुई हैं। ईरान ने हाल ही में दुबई समेत आठ देशों पर हमला किया था। इस स्थिति के कारण, दुबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, जिसके कारण एक्ट्रेस भारत वापस नहीं आ सकीं। अब, एक्ट्रेस ने भारत लौटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है।
“जन्नत” फेम सोनल चौहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है कि वह दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द ही भारत लौटना चाहती हैं। सोनल ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं इस संकट के दौरान दुबई में फंस गई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सुरक्षित घर लौटने के लिए सरकार से गाइडेंस और मदद की उम्मीद कर रही हूं। मैं किसी भी मदद के लिए दिल से आभारी रहूंगी।”
सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों में से एक हैं। फ्लाइट के अचानक कैंसिल होने से यात्री कंफ्यूजन की स्थिति में हैं और ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर भारी भीड़ दिख रही है और यात्री परेशान दिख रहे हैं। Bollywood News,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















