
India vs South Africa के बीच पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन
भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
भारत की नजरें बढ़त लेने पर
चंडीगढ, 15 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच का आज दूसरे दिन का खेल होगा।
बतां दे कि कल जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में सस्ते में ढेर कर दिया थ।
दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट खोकर 37 रन बना लिये थे और और वह फिलहाल मेहमान टीम से 122 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने एक विकेट लिया है। india vs south africa scorecard आज भारतीय बल्लेबाजो को दम दिखाकर भारी बढत हासिल करनी होगी।
भारतीय टीम ने शुरुआती दिन गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया। बुमराह एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहे और उन्होंने पांच विकेट झटके। बुमराह के दम पर भारत ने पहले दिन तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त कर दी। india vs south africa scorecard
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















