
Asia Cup Rising Stars 2025 पाकिस्तान ने इंडिया-ए को दी मात
जीत के साथ ही पाकिस्तान ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
चंडीगढ, 17 नवंबर, 2025 (विशवार्ता): india vs pakistan दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 136 पर ऑल-आउट हो गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में ही जीत कर ली. पाकिस्तान के लिए माज़ सदाक़त ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली. भारत के यश ठाकुर और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली। : india vs pakistan
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सदाकत ने 47 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेलने के अलावा तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान शाहीन्स ने आक्रामक अंदाज में लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया। मोहम्मद नईम (14) ने ठाकुर के खिलाफ दूसरे ओवर में छक्का लगाया तो वहीं सदाकत चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आये सुयश के खिलाफ लगातार दो चौके के साथ गुरजपनीत सिंह की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा भारत ए पर दबाव बना दिया। : india vs pakistan
अपने शुरुआती ओवर में 14 रन खर्च करने वाले ठाकुर ने छठे ओवर में नईम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. सदाकत ने दूसरे छोर से आक्रामक बल्लेबाजी के साथ 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























