
Asia cup के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार
इतिहास में पहली बार होगा India vs Pakistan के बीच फाइनल मे महामुकाबला
भारतीय टीम है सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम
चंडीगढ़, 26 सितंबर (विशवार्ता) एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया अब तक एशिया कप का खिताब 8 बार अपने नाम कर चुकी है। india vs pakistan final first time in asia cup history match after 41 year
वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है. लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों देशों के बीच टक्कर नहीं हुई। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत और सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान फाइनल में आया है. अब दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत रविवार, 28 सितंबर को देखने को मिलेगी। india vs pakistan
शिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने अब तक आठ बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार खिताब अपने नाम किया जबकि श्रीलंका ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में कभी भी भारत-पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ था। india vs pakistan अब इतिहास पलटने जा रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने मौजूदा संस्करण में पाकिस्तान को दो बार पटखनी दी है और फिलहाल टीम इस टूर्नामेंट में अजेय है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए खिताब की जंग आसान नहीं होने वाली है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















