भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन
शुभमन गिल ने धमाकेदार शतक के बाद तोड़े कई रिकॉर्ड
पहले दिन भारत ने 5 विकेट पर बनाये 310 रन
लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले इन बल्लेबाजों की सूची में हुए शामिल
चंडीगढ, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। कल इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है और भारत ने पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।
बुधवार का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली के एक विशेष क्लब में शामिल हो गए और टेस्ट मैच में एजबेस्टन में शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। शुभमन गिल ने बुधवार को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सतर्कता और आक्रामकता का मिश्रण दिखाया। उन्होंने हाफ-वॉली मारकर गेंद को चौका लगाया और 125 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया।
भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दिलीप वेंगसरकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन की सूची में शामिल हो गए । उन्होंने बर्मिंघम में अपनी बादशाहत को मजबूत करते हुए 96.5 प्रतिशत की नियंत्रण क्षमता के साथ तीन अंकों का आंकड़ा छुआ।






















