भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट हुआ शुरू
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला
बर्मिंघम का किला भेदने उतरेगी भारतीय टीम
चंडीगढ, 2 जुलाई (विश्ववार्ता): भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है,
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम की नजरें सीरीज में वापसी करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए बर्मिंघम टेस्ट में वापसी करना आसान नहीं होगा। बर्मिंघम में 1967 से भारतीय टीम ने आठ मैच खेले हैं जिसमें सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।























